फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman's death after delivery accused of negligence

Jind News: प्रसव के बाद महिला की मौत लापरवाही का लगाया आरोप

Wed, 03 Jul 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's death after delivery accused of negligence
नरवाना/हिसार। जींद जिले के नरवाना स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात प्रसव के बाद 26 वर्षीय पूजा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हिसार के नागरिक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर और एक आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही के आरोप लगाकर उन पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

नरवाना निवासी सुखदेव ने बताया कि फरवरी 2023 में बहन पूजा की शादी हिसार के सीसवाला निवासी रोहताश के साथ हुई थी। दस दिन पहले पूजा को डिलीवरी के लिए मायके लेकर आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रसव पीड़ा होने पर पूजा को नरवाना के नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां से आशा कार्यकर्ता पूजा को नागरिक अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में लेकर गई। महिला चिकित्सक ने कहा कि बड़ा ऑपरेशन करना पड़ेगा। 60,000 रुपये से अधिक का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

सुखदेव ने बताया कि अस्पताल स्टाफ पूजा को रात आठ बजे अस्पताल में ले गया। वहां उनकी बहन ने बच्ची को जन्म दिया। करीब 20 मिनट बाद बाहर ले आए। चिकित्सक ने कहा कि पूजा की हालत गंभीर है। इसे दूसरे अस्पताल में ले जाओ। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद सही तरीके से टांके भी नहीं लगाए। पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस से हिसार लेकर आए। यहां एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पूजा को नागरिक अस्पताल लाए। वहां पर चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को हिसार के नागरिक अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। उनका कहना था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण पूजा की मौत हुई है। नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि नरवाना में डिलीवरी के दौरान निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने लापरवाही बरती जिसके कारण पूजा की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed