फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman was forced to have abortion by feeding her intoxicating pills In Jind

Jind: महिला को नशीली गोलियां खिलाकर करवाया गर्भपात, सास व जेठानी ने बेलन से कूटकर जबरदस्ती मुंह में डाली

Fri, 25 Aug 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसकी दो साल की बच्ची भी है और वह दो माह की गर्भवती थी। 19 अगस्त को उसकी सास राजदुलारी, जेठानी सकुरी ने उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती गोलियां खिला दी।

विज्ञापन
Woman was forced to have abortion by feeding her intoxicating pills In Jind
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में महिला को जबरदस्ती नशीली गोलियां देकर उसका गर्भपात करवाने के आरोप में  सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांडा खेड़ी निवासी पूनम ने बताया उसकी शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। उसकी दो साल की बच्ची भी है और वह दो माह की गर्भवती थी। 19 अगस्त को उसकी सास राजदुलारी, जेठानी सकुरी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे पति समीर और जेठ मोहमद अली ने उसके पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसके दोनों हाथ-पांव बांध दिए।
विज्ञापन


उसकी सास और जेठानी ने गर्भपात की गोलियां बेलन के साथ कूटकर जबरदस्ती उसके मुंह में डाल दी। इससे उसके पेट में दर्द हो गया और मुंह से खून निकलने लगा। वह किसी तरह ससुराल के लोगों से बचकर अपने मायके चली गई। वहां जाते ही फिर से पेट में दर्द हुआ और उसका पिता उसे टोहाना के निजी अस्पताल में ले गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसका गर्भपात करवाया गया और दाखिल किया गया है। सदर थाना पुलिस ने समीर, राजदुलारी, मोहमद अली, सुकुरी के खिलाफ मारपीट करने, गर्भपात करवाने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed