फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman stole 400 kg copper scraps from warehouse

रोहतक रोड पर स्क्रैप के गोदाम के शटर का ताला तोड़कर 400 किलो तांबे की प्लेट चोरी

Fri, 27 May 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman stole 400 kg copper scraps from warehouse
गोदाम से तांबे की प्लेट चोरी करती महिला, सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : Jind
जींद। रोहतक रोड पर स्क्रैप के गोदाम के शटर का ताला तोड़कर 400 किलो तांबे की प्लेट चोरी कर ली गई। हैरानी की बात है कि ये चोरी एक महिला ने की। सीसीटीवी में यह महिला चोरी करती हुई कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट निवासी विकास जैन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रोहतक रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। विकास ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने बिजली निगम में ठेकेदारी की है। ठेकेदारी के दौरान उसने सामान को अपने गोदाम में उतरवाया था। इसमें लोहे, तांबे व एल्युमिनियम की वस्तुएं थी। 24 मई की रात को वह गोदाम को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। जब 25 मई की सुबह गोदाम पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर से लगभग 400 किलो तांबे की प्लेट गायब मिली। जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें एक महिला प्लेट को अंदर उठाकर शटर के नीचे से बाहर निकाल रही थी। इस मामले में शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि गोदाम का ताला तोड़कर तांबे की प्लेट चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी में कैद महिला की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed