फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman jumped into the canal with daughter

बेटी के साथ नहर में कूदी महिला

Wed, 19 Nov 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 19 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन

बुटाना नहर ब्रांच में गांव सिवानामाल के निकट मंगलवार एक महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ छलांग लगा दी। महिला सुबह अपने घर से अपनी बेटी के साथ निकली थी।

विज्ञापन


मां-बेटी के नहर में डूबने की सूचना पाकर एसडीएम प्रेमचंद, थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की सहायता से सर्च अभियान चलाया।

लेकिन सामचार लिखे जाने तक मां-बेटी का सुराग नहीं लगा। प्रशासन ने इसके लिए कुरुक्षेत्र से गोताखोरों को बुलाया है।

गांव गंगाना (सोनीपत) निवासी रीना मंगलवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी दीपांशी के साथ घर से निकली थी। घर से निकलते ही उसके पति संदीप ने उनका पीछा किया।

संदीप के अनुसार उसकी पत्नी घर से निकलते ही एक मैक्सी कैब में बैठ गई। जब वह पीछा करते हुए सिवानामाल के निकट से निकल रही बुटाना ब्रांच नहर पर पुल के निकट पहुंचा तो उसकी पत्नी के जूते नहर के बाहर पड़े थे।
विज्ञापन


नहर के बाहर पत्नी के जूते देख संदीप ने मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और नहर में ढूंढने का प्रयास किया।

मां-बेटी के नहर में डूबने की सूचना प्रशासन को दी। सूचना पर एसडीएम प्रेमचंद तथा थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार के नेतृत्व में बचाव दल का दस्ता मौके पर पहुंचा और नहर के आसपास सर्च अभियान चलाया। लेकिन मां-बेटी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने कहा कि मानसिक रूप से परेशान है पत्नी

नहर पर पहुंचे महिला रीना के पति संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह मंगलवार को अचानक घर से बेटी दिपांशी को लेकर निकल गई।

उनके द्वारा उसकी तलाश की। इस दौरान किसी ने बताया कि उसकी पत्नी रीना और बेटी को लेकर मैक्सी कैब में बैठकर सफीदों की तरफ गई है।

जिसके बाद वह ढूंढता हुआ आया तो नहर पुलिस पुल के निकट जूते पड़े हुए थे। उन्हें शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। उसकी पत्नी रीना अपनी बेटी दीपांशी के साथ नहर में कूद गई है।

नहर में पानी कम कराया
सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मां-बेटी को नहर में तलाश की जा रही है। महिला के जूते सिवामामान के नहर पुल के निकट मिले हैं।


सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम कराया गया है। जिसके बाद भी रामकली हेड तक सर्च अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। गोताखोरों को बुलाया गया है, जोकि बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed