फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman arrested with heroin

Jind News: हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
woman arrested with heroin
जींद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जींद इकाई ने गांव लोहचब में हेरोइन बेचते समय एक महिला को काबू कर लिया। आरोपी महिला की पहचान लोहचब गांव निवासी बबली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.82 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट जींद के इंचार्ज उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम जींद-कैथल बाईपास रोड पुल के नीचे मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि लोहचब गांव में बबली अपने घर के सामने तालाब के पास हेरोइन बेचती है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला अपने घर की तरफ जाने लगी। महिला पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम बबली बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास जांगड़ा एसडीओ एचवीपीएनएल जींद के समक्ष महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed