फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman and woman found corona positive in the district

जिले में युवती और महिला मिलीं कोरोना पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman and woman found corona positive in the district
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य लोगों को सैंपल के लिए लेकर जाने की तैयारी करती चिकित्सकों की टी - फोटो : Jind
शहर के इंदिरा बाजार के व्यापारी की पत्नी तथा गांव खरेंटी की 20 वर्षीय युवती को शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 पहुंच गई है। एक सप्ताह में जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना की वजह से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इस समय नौ संक्रमितों का उपचार चल रहा है। पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि गले में खराश होने वाले कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में सामान्य बुखार के लक्षण मिले थे।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा बाजार निवासी 51 वर्षीय महिला 20 मई को अपनी बेटी के साथ दिल्ली से आई थी। महिला की 22 वर्षीय बेटी दिल्ली के रोहिणी में पढ़ाई करती है। महिला अपनी बेटी के साथ ही दिल्ली में रहती थी। लॉकडाउन के बाद दोनों मां-बेटी दिल्ली में ही फंसे हुए थे। 20 मई को वह अपनी बेटी के साथ जींद आई थी। इसके बाद महिला, उसकी बेटी, सास तथा अन्य पांच परिजनों ने दो जून को नागरिक अस्पताल में कोरोना के लिए सैंपल दिया था। इसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को महिला की सास की भी अचानक मौत हो गई। हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को गले में खरास थी तथा उसे तीन-चार दिन से बुखार भी हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को पीजीआई रोहतक भेज दिया है। महिला को कुछ दिक्कत होने पर शहर के दो निजी अस्पतालों में भी इलाज करवाया है। स्वास्थ्य विभाग अब इन अस्पतालों को खंगाल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ खरेंटी गांव की बीए फाइनल की छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रा व अन्य लोगों के सैंपल लेने के लिए गांव पहुंची। गले में दिक्कत होने पर छात्रा ने दो जून को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल दिया था। 20 वर्षीय छात्रा जींद के एक कॉलेज में पढ़ती है और उसे गले में खरास व खांसी हुई तो उसने दो जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया। पांच जून को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती के परिजनों व संपर्क में आए लोगों को सैंपल लेने के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। छात्रा के पिता को 30 मई को हार्ट की समस्या हुई थी। इसके चलते उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया था। एक जून को उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद छात्रा को गले में दिक्कत हुई तो सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम युवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव पहुंची और 5 परिजनों समेत 17 लोगों को सैंपल के लिए अस्पताल लाई। एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि युवती को गले में दिक्कत थी।

युवती के पिता की रिपोर्ट पर नजर
अब स्वास्थ्य विभाग को युवती के पिता की रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को इनके सैंपल लिए गए हैं। युवती के पिता पीजीआई रोहतक में दो दिन रह कर आए हैं। ऐसे में उनकी रिपोर्ट पर नजर लगी हुई है।

 इंदिरा बाजार में महिला को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।

इंदिरा बाजार में महिला को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed