{"_id":"65df7edac031cf87420c0234","slug":"woman-and-man-commit-suicide-by-hanging-themselves-from-a-tree-in-the-field-jind-news-c-199-1-sroh1009-113667-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर महिला और व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर महिला और व्यक्ति ने की आत्महत्या
Thu, 29 Feb 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:13 AM IST
सार
दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनका मकान आमने-सामने है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के नरवाना के दीवान बाल कृष्ण स्कूल के पास महिला और पुरुष ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव फंंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक महिला और पुरुष शादीशुदा होने के बावजूद एक-दूसरे के रिलेशनशिप में थे। कई दिन पहले महिला किसी को कुछ बताए बिना घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बुधवार को जब एक किसान खेत में गया तो उसने देखा कि पेड़ पर एक महिला और पुरुष के शव फंदे से लटक रहे हैं। इसका पता चलते ही अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को उतारकर पहचान करवाई तो जानकारी मिली की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
महिला और पुरुष दोनों शादीशुदा थे, मगर दोनों एक-दूसरे के रिलेशनशिप में थे। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस मामले में दोनों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके चलते पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है, इसलिए इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।