{"_id":"660707473056a757f20371cb","slug":"withdrawal-of-excise-duty-deposit-for-two-days-time-jind-news-c-199-1-sroh1007-115025-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बकाया प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए दो दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बकाया प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए दो दिन का समय
Fri, 29 Mar 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। शहर के लोगों की तरफ दस करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोपर्टी टैक्स अभी भी बाकी है। बकाया प्रापर्टी टैक्स ब्याज माफी के साथ जमा करवाने के लिए शहरवासियों के पास सिर्फ दो दिन का समय बचा है। योजना का लाभ पाने से कोई वंचित नहीं रहे, इसके लिए नगर परिषद ने शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रखने का फैसला किया है।
जो लोग दोनों दिन कार्यालय आकर प्रापर्टी टैक्स जमा करेंगे, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंतिम दिनों में टैक्स जमा करवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग रही है। वीरवार में इंटरनेट की समस्या के चलते कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने में लोगों को दिक्कत आई थी। जब मामला नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी के पास पहुंचा, तो उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि अगर टैक्स ब्रांच के इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत हो, तो वह दूसरी ब्रांच में कंप्यूटर का प्रयोग कर लोगों का प्रोपर्टी टैक्स जमा करें। लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए टैक्स जमा करने के लिए खिड़की की संख्या भी बढ़ाई गई है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि छूट के साथ प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए लोगों के पास अंतिम दो दिन बचे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें, इसलिए शनिवार व रविवार को कार्यालय खुला रहेगा। लोग प्रापर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं।