फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Withdraw ATM card in the name of assistance, withdraw Rs. 168839

सहायता के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 168839 रुपये

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Withdraw ATM card in the name of assistance, withdraw Rs. 168839
मदद करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने रूपगढ़ निवासी बलराज का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 168839 रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रूपगढ़ निवासी बलराज ने बताया कि वह 21 मई को रानी तालाब के नजदीक दिवानाखाना मार्केट स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। उन्होंने एटीएम से तीन बार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन राशि नहीं निकली। इस दौरान गेट पर खड़े एक व्यक्ति ने उसकी सहायता करने के लिए एटीएम कार्ड लेकर राशि निकालने का प्रयास किया, पर रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह वापस घर आ गया। इसके बाद तीन दिन तक लगातार कई बार में उसके खाते से 168839 रुपये कट गए। बलराज ने आरोप लगाया कि एटीएम में खड़े व्यक्ति ने सहायता के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed