फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Withdraw 50 thousand rupees from the account by changing the atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 50 thousand rupees from the account by changing the atm card
जींद। एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए व्यक्ति का कार्ड बदलकर शातिर ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने आने पर पीड़ित को घटना का पता चला। शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी संजीत कुमार ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। नौ मार्च की दोपहर को वह रोहतक रोड स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। रुपये न निकलने पर युवक ने उन्हें मदद की बात कह उसका कार्ड ले लिया। तभी एक दूसरा व्यक्ति आया और कहा कि उसे ज्यादा जल्दी है। इसलिए उसे पहले पैसे निकालने दो। उन्होंने उसे पैसे निकालने दे दिए। फिर अज्ञात युवक मशीन में एटीएम कार्ड डालकर पैसे निकालने लगा तो पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह उसे एटीएम कार्ड वापस करके चला गया। इसके बाद वह घर आ गया। उसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 2 बार में 50 हजार रुपये निकलने का मेसेज मोबाइल पर आया। संजीत का आरोप है कि युवक ने मदद का झांसा देकर उसका कार्ड बदल लिया और रुपये निकाल लिए। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed