{"_id":"5831e18f4f1c1bb504b39a92","slug":"wish-dead-demaand-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित पक्ष ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित पक्ष ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग
jind
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे बसपा नेता।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवाड़ा गांव में नजूल लैंड को हड़पने का आरोप लगाकर दो महीने से आंदोलन कर रहे लोगों में से एक प्रेम नाम व्यक्ति ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं बसपा के दक्षिण हरियाणा प्रभारी डॉ. श्यामलाल ने भी रविवार को आंदोलन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की। इसको लेकर डिडवाड़ा गांव की दो महिलाएं संतोष और कृष्णा अनशन कर रही हैं। राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र में डिडवाड़ा गांव निवासी प्रेम ने कहा कि डिडवाड़ा सहकारी समिति के प्रधान और अन्य 13 लोगों ने मिलीभगत कर नजूल लैंड की 52 एकड़ जमीन भूमाफिया को बेच दी थी। प्रेम ने कहा कि यह जमीन रजिस्ट्रार सहकारी समिति की पूर्वानुमति के नहीं बेची जा सकती है, लेकिन इस मामले में नियमों को ताक पर रखा गया है। इन लोगों ने कहा कि इस मामले में एक भाजपा नेता और कई अधिकारी शामिल हैं। यही कारण है कि प्रशासन भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में वे इससे आहत हैं और इच्छा मृत्यु की मांग करते हैं। वहीं बसपा नेताओं ने मौके पर ही इस मामले में एएसपी वसीम अकरम से बातचीत की, लेकिन उन्होंने मामला अदालत में होने का हवाला दिया।
विज्ञापन