{"_id":"671e96e43e6256eabb02afa4","slug":"wires-had-to-be-removed-to-pass-two-800-tonne-cylinders-trains-stopped-jind-news-c-199-1-sroh1006-124928-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 800 टन के दो सिलिंडर गुजारने के लिए हटाने पड़े तार, रोकीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 800 टन के दो सिलिंडर गुजारने के लिए हटाने पड़े तार, रोकीं ट्रेनें
Mon, 28 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी07-रिफाइनरी सिलिंडरों को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे से गुजारते हुए। संवाद
जींद/नरवाना। गुजरात के कांडला से पानीपत तेल रिफाइनरी जा रहे बड़े-बड़े ट्रकों पर लोड विशाल सिलिंडरों को नरवाना शहर से गुजारा गया। लगभग 800 टन वजनी रिफाइनरी सिलिंडरों को गुजारने के लिए पांच घंटे से ज्यादा समय लगा। इस दौरान शहर का जनजीवन रुका रहा। सड़कें जाम हो गईं। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रकों को यहां गुजारने से पहले बद्दोवाल टोल प्लाजा के पास खड़े किए गए थे। दोनों बड़े सिलिंडरों को हिसार रोड से निकाल कर दिल्ली-पटियाला हाईवे पर लाया गया। दोनों सिलिंडरों को हिसार रोड से गुजरने के लिए सभी बिजली के तार हटाए गए। इसकी अनुमति पहले से बिजली निगम ने ली गई थी।
हिसार फाटक से दोपहर बाद 500 से ज्यादा टायरों वाले ट्रकों पर लोड किए गे सिलिंडर निकाले गए। जैसे ही दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान सामान्य वाहनों के अलावा रोडवेज की बस भी बीच में फंसी रही। यात्रियों को एक-दो किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे को वन-वे कर दिया था।
इसी महीने में लगभग 20 दिन पहले भी रिफाइनरी के इन दो विशाल सिलिंडरों को निकाला गया था। तब भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब फिर से रविवार को दो सिलिंडर निकाले गए हैं। बद्दोवाल टोल प्लाजा के पास अब भी दो ऐसे ही सिलेंडर के ट्रक खड़े किए गए हैं, जो आगे ऐसे ही निकाले जाएंगे। कुल मिलाकर 6 उपकरणों को यहां से निकाला जाना है।
विज्ञापन
शहर की सात घंटे बिजली रही बाधित
इन सिलिंडरों को निकाले जाने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। करीब सात घंटे शहर की बिजली बाधित रही। वहीं रेलवे नेे अपने तार हटा दिए थे।माल गाड़ियों को भी जगह-जगह रोक दिया गया था। इस कार्य के लिए रेलवे व बिजली निगम ने पहले ही अनुमति ली हुई थी। हिसार से चलकर जींद आने वाली 04084 हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन को भी नरवाना से पहले ही रोक दिया गया था, जिससे यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे लेट हो गई। यह ट्रेन साढ़े तीन बजे जींद जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इतनी देरी आने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नरवाना, घासो, उचाना और बरसोला स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
ट्रक गुजारने के लिए नहर पर बनाया अस्थायी पुल
भारी भरकम दो सिलिंडरों से लोड ट्रकों को गुजारने के लिए सिरसा ब्रांच नहर पर अलग से एक अस्थायी पुल बनाया गया है। इसके ऊपर से ही ट्रकों को निकाला जाएगा। पुल को तैयार करने के लिए करीब 20-25 दिनों से काम चल रहा है। नहर के पास बनाए जा रहे रास्ते को बेहद तसल्ली से और मजबूती से बनाया जा रहा है। इस रास्ते पर लोहे की भारी भरकम प्लेटों को बिछाया गया है। 800 टन के सिलिंडरों को खींचने के लिए 200 टन के ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ में चल रही कर्मचारियों की टीम की सुरक्षा में इनको आगे ले जाया जा रहा है।
शहर में आवश्यक मरम्मत व बड़ा कंटेनर निकाले के लिए बिजली को बाधित रखा गया था। इसमें पूरे शहर की बिजली बंद रखी गई थी, ताकि इन कंटेनरों को बिना किसी दिक्कत के आसानी से निकाला जा सके। -दीपक, एसडीओ, बिजली निगम, नरवाना।
इन सिलिंडरों को फाटक से गुजारने के लिए रेलवे ने पहले ही ब्लॉक लिया हुआ था। उस समय मालगाड़ियों को इधर-उधर रोक दिया गया था। ब्लॉक के दौरान पहले तार को हटाया गया था। हालांकि हिसार से जींद आने वाली 04084 पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे लेट हो गई। -रणधीर सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन नरवाना