फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife arrested for killing husband

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife arrested for killing husband
जुलाना। गांव खरेंटी में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्नी ने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खरेंटी गांव निवासी नीतू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई रूपेश की हत्या उसकी पत्नी रीतू और उसके प्रेमी गुलाब ने मिलकर की है। 28 अगस्त को दोनों ने मिलकर उसके भाई रूपेश की हत्या कर दी। 32 वर्षीय रूपेश गांव खरेंटी में नाई की दुकान चलाता था। उसकी शादी 2010 में गुलियाना निवासी रीतू से हुई। रूपेश को एक लड़का व लड़की हैं। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि रीतू के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि दोनों की 2014 से बात चल रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला रीतू को गिरफ्तार कर लिया है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि इस मामले में हत्या के आरोप में रीतू को काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed