फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When the campaign against encroachment started, the roads started opening

नगरपरिषद ने शुरू की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, सामान रख कर बंद की गई गली को खुलवाया

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
When the campaign against encroachment started, the roads started opening
गली में रखे गए बांस उठाते नगरपरिषद की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। करीब पांच साल बाद नगर परिषद ने फिर से शहर में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत आरा रोड, बैंक रोड, मेन बाजार, शहर थाना के सामने, पालिका बाजार में दुकानों के आगे रखा गया सामान हटाया गया। नगर परिषद की टीम आने की सूचना से पहले ही अधिकतर लोगों ने सामान उठाकर दुकान के अंदर कर लिया था। नाइयों वाली गली में छज्जा तोड़ने व आरा रोड पर गली में रखे बांस को उठवाने के दौरान उठाने के दौरान अधिकारियों के साथ विवाद भी हुआ, लेकिन पुलिस ने बीच में आकर विवाद को रोक दिया। नगर परिषद के अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अपना सामान दुकानों में रख लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरा शहर अतिक्रमण से बंद हुआ पड़ा है। इसके खिलाफ पांच साल पहले अभियान चला था। लेकिन फिर यह बंद हो गया था। अब फिर से नगर परिषद ने अतिक्रमण की सुध ली है। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर के बाजार, गलियां व सड़कें अतिक्रमण मुक्त दिखाई देने लगेंगी। हालांकि अभियान बुधवार से शुरू होना था, लेकिन विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी के दौरे के कारण इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
सड़क सुरक्षा की मीटिंग में उठा था मुद्दा
करीब 15 दिन पहले सड़क सुरक्षा की बैठक हुई थी, जिसमें कुछ संगठनों ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। इसमें एसएसपी वसीम अकरम व डीएमसी संजय बिश्नोई ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई। इसके तहत ही वीरवार को अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अदालत ने दिया था आदेश
अन्ना टीम ने शहर के अतिक्रमण का मुद्दा हाईकोर्ट में उठाया था। इस पर पांच साल पहले 2016 में अदालत के आदेश पर मुख्य बाजार सहित कई जगह अतिक्रमण हटाए गए। लेकिन इसके बाद फिर यह अभियान बंद हो गया था। पांच साल में स्थायी अतिक्रमण के साथ-साथ अस्थायी अतिक्रमण भी हुआ है। इससे निपटने के लिए अब नगर परिषद को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
बॉक्स
यहां रहता है अधिक अतिक्रमण
बस स्टैंड, रेलवे रोड, सफीदों रोड, रानी तालाब, गोहाना रोड, शिव चौक जैसे स्थानों पर दुकानों के बाहर 10 फुट तक अतिक्रमण रहता है। कुछ लोग पैसे लेकर दुकानों के बाहर रेहड़ी भी लगवाते हैं।
बॉक्स
आरा रोड पर पूरी गली की गई थी बंद
वहीं आरा रोड पर बांस रखकर एक गली ही बंद की गई थी। नगर परिषद को इसकी शिकायत भी की गई थी। ऐसे में वीरवार के अभियान के दौरान यहां से जब बांस उठाए गए तो अधिकारियों के साथ विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक आ गई थी। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने बीच बचाव किया।

वर्जन
लगातार जारी रहेगा अभियान
शहर में वास्तव में अतिक्रमण ने काफी पैर फैला रखे हैं। बार-बार दुकानदारों को चेतावनी दी गई। लेकिन अतिक्रमण कम नहीं हुआ। अब अभियान शुरू किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। सामान उठाने के साथ-साथ जुर्मान व केस दर्ज करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। -मोहन भारद्वाज, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, जींद नगर परिषद।

 नगरपरिषद की टीम के साथ बहस करते अतिक्रमण करने वाले लोग। संवाद।

नगरपरिषद की टीम के साथ बहस करते अतिक्रमण करने वाले लोग। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed