फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat lifting slow at Didwana procurement center; sacks pile up in heaps.

Jind News: डिडवाड़ा खरीद केंद्र पर गेहूं उठान धीमा, कट्टों के लगे अंबार

Fri, 24 Apr 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Wheat lifting slow at Didwana procurement center; sacks pile up in heaps.
24जेएनडी16: अनाज मंडी में उठान ना होने से रखे गेंहू के कट्टे। स्रोत किसान
जींद। डिडवाड़ा गांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर धीमी गति ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंडी में चारों ओर गेहूं के कट्टों का अंबार लगा हुआ है जिससे नई फसल लाने के लिए जगह तक नहीं बची है। उठान न होने के कारण किसानों का भुगतान भी लटका हुआ है।
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर स्थिति ऐसी हो गई है कि किसानों को अपनी मेहनत की फसल मजबूरन कच्चे रास्तों पर डालनी पड़ रही है। आढ़तियों का कहना है कि गेहूं को कट्टों में भरकर रेडी टू लिफ्ट कर दिया गया है लेकिन परिवहन व्यवस्था ठप होने के कारण उठान नहीं हो पा रहा। किसानों को दिन-रात फसल की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सफीदों के सचिव अनिल कुमार ने खरीद एजेंसी हैफेड को पत्र लिखा है। सचिव ने बताया कि डिडवाड़ा केंद्र पर अब तक लगभग 34 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से केवल 11 प्रतिशत माल ही उठाया गया है। उन्होंने पत्र में कहा कि यदि देरी के कारण या खराब मौसम की वजह से फसल को कोई नुकसान होता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों ने सरकार से मांग की है कि मंडी में वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि जल्द से जल्द उठान सुनिश्चित हो सके। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो मंडी में जाम जैसे हालात पैदा हो जाएंगे और किसानों की आर्थिक परेशानियां और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed