फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   went to south australia to drive a taxi and returned home as a counselor

साउथ ऑस्ट्रेलिया में गए थे टैक्सी चलाने कांउसलर बनकर लौटे सरेंद्रपाल

Wed, 01 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
went to south australia to  drive a taxi and returned home as a counselor
साउथ ऑस्ट्रेलिया के सिटी ऑफ बेस्ट टोरेंस के एडिलेड शहर में नवंबर 2019 को हुए काउंसलर के चुनाव जीतने के बाद सुरेंद्रपाल चहल पहली बार पैतृक गांव जाजवान पहुंचे। चहल का ग्रामीणों तथा आसपास के गांवों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। गामीणों न उनकी इस उपलब्धि से खुश होकर ढोल नगाड़ों के साथ व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। साउथ ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हरियाणवीं सुरेंद्रपाल चहल ने कांउसर का चुनाव जीता है। यह चुनाव उन्होंने अपने मेल-मिलाप के कारण जीता।
विज्ञापन

सुरेंद्रपाल चहल ने बताया कि वह 2017 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां पर उन्होंने टैक्सी चलाने का व्यवसाय शुरू किया था। टैक्सी चलाने मेें ही उनका लोगों से मेलमिलाप बढ़ा। इस दौरान वह पहली बार साउथ ऑस्ट्रेलिया टैक्सी ड्राइवर कमेटी के सदस्य बने। वह हमेशा ड्राइवरों और ऑपरेटरों की सहायता के लिए आगे रहे। वहां से सामाजिक कार्यों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के लोगों के मध्य रहकर उनके साथ अच्छे संपर्क बनाए। इसके बाद उन्होंने काउंसलर का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि अगर किसी हरियाणवीं को ऑस्ट्रेलिया में कोई परेशानी है तो वह उससे वहां पर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में है। उनके स्वागत समारोह में गांव की सरपंच सविता देवी, रामनिवास गुप्ता, कर्ण चहल, लखन चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed