फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weather will change after two days, clouds will cover the sky

Jind News: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

Tue, 29 Apr 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Weather will change after two days, clouds will cover the sky
28जेएनडी26-सोमवार शाम को आसमान में छाए हल्के बादल। संवाद
जींद। जिले में दो दिन बाद मौसम की संभावना है। अगले दो दिनों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना बनेगी। फिलहाल मौसम खुश्क और साफ है। हल्की गर्म हवा चल रही है। लोगों को गर्मी परेशान कर रही है, लेकिन आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत रही वहीं हवा की गति भी आठ किमी. प्रति घंटा रही। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को बादल छाएंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा। सोमवार को भी बादल छाने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगामी दिनों में बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed