{"_id":"fe67982862bea3b47e9a012e2fbbadf9","slug":"weather-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा तापमान, मौसम में घुली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा तापमान, मौसम में घुली ठंड
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को जिले में आठ एमएम बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि शुक्रवार से तापमान कुछ और ऊपर जाएगा, लेकिन अगले महीने के प्रथम सप्ताह में फिर से बारिश की संभावना है।
बुधवार सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा और बारिश की संभावना बनी रही। दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और एक घंटे तक होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। अब तक 30-32 डिग्री तक चल रहा अधिकतम तापमान बारिश के बाद 26 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
धान की फसल पर मार
इस समय होने वाली बारिश का सबसे अधिक असर धान की फसल पर पड़ेगा। अब तक करीब 80 प्रतिशत धान की फसल खेतों में है। जो फसल कटी हुई है, उसका रंग बारिश के कारण काला पड़ सकता है। वहीं खड़ी फसल की कटाई प्रभावित होगी।
रबी फसल को लाभ
कृषि विकास अधिकारी डॉ. कमल सैनी के अनुसार रबी की फसल को बारिश का फायदा होगा। अब तक गेहूं की बिजाई के लिए तापमान अधिक चल रहा था। हालांकि 25 अक्तूबर से गेहूं की बिजाई शुरू हो जाती है, लेकिन अधिक तापमान के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। गेहूं की बिजाई के लिए 22 डिग्री तापमान होना चाहिए।