फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   weather has taken turn winter will increase again chances of rain

Jind News: मौसम ने ली करवट, फिर बढ़ेगी सर्दी, बारिश के आसार

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
weather has taken turn winter will increase again chances of rain
जींद। एक बार फिर हाड़ जमा देने वाली कड़ाके की ठंड सताएगी। तापमान में गिरावट के साथ-साथ शीत लहर चलने की संभावना है। शुक्रवार को दोपहर तक धूप निकली तो बाद में आकाश में बादल छाए रहे और अंधेरा छाने लगा। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पंहुची। इसके चलते लगातार ठंड का अहसास होता रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम में आद्रता 69 प्रतिशत रही। बादलों के छाने से बारिश के आसार भी बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब फिर ठंड रफतार पकड़ेगी और तापमान में काफी गिरावट आएगी। रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का आगाज आंशिक बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ बादल कम हो गए और धूप निकल आई। इसके साथ ही तापमान में इजाफा हुआ और 19 डिग्री तक जा पहुंचा। सुबह के समय हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद मौसम तेजी से बदला और आकाश में बादल छा गए। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पंहुची। इसके चलते बुंदाबांदी की संभावना लगातार बनी रही। मौसम को देखते हुए लोगों ने जल्दी से काम निपटाए और घरों मे दुबक गए।
विज्ञापन

अगले चार दिन कड़ाके की ठंड, लुढकेगा तापमान
पिछले तीन दिन मौसम का मिजाज कुछ गर्म रहा। अब अगले चार दिन हाड़ जमा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को बादल भी आकाश में दिखाइ देंगे। साथ ही तापमान भी गिरेगा। इसके बाद ठंड और रफ्तार पकड़ेगी। इस दौरान शीत लहर चलने की भी संवना है। 19 जनवरी तक अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर देखने को मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों किसानों सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए शाम को फसलो की हलकी सिचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी के बाद मिलेगी राहत
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। तापमान मे गिरावट आएगी। 19 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। किसान ठंड को देखते हुए शाम को फसलों की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed