फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Water supply system to be improved in seven villages, plan worth Rs 2.86 crore ready

Jind News: सात गांवों में सुधरेगी जल आपूर्ति व्यवस्था, 2.86 करोड़ रुपये की योजना तैयार

Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Water supply system to be improved in seven villages, plan worth Rs 2.86 crore ready
24जेएनडी10: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। जिले के सात गांवों में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब 2.86 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत बधाना, अलेवा, डाहोला, पेगां, जीतगढ़, कटवाल और हसनपुर गांवों में नए डीप ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कई गांवों में बूस्टिंग स्टेशन और राइजिंग लाइन का निर्माण भी किया जाएगा। इससे लगभग 35 हजार लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बधाना और डाहोला गांवों के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

इस राशि से पंप चैंबर-11 का निर्माण, दो नए बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने और राइजिंग लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। पानी के दबाव में सुधार होगा और अंतिम छोर तक बसे घरों तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंच सकेगा। इन गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी और ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई स्थानों पर लोगों को निजी साधनों या दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग की यह योजना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
डीप ट्यूबवेल लगाए जाने से जलापूर्ति क्षमता में वृद्धि होगी और गांवों में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही बूस्टिंग स्टेशन और राइजिंग लाइन के निर्माण से जल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।

बाक्स
परियोजना से जिले के गांव बधाना, अलेवा, डाहोला, पेगां, जीतगढ़, कटवाल और हसनपुर में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। योजना पूरी होने के बाद हजारों ग्रामीणों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। -भानू प्रकाश, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article