{"_id":"69824de44a1a6e1da8011bce","slug":"water-filled-the-streets-due-to-sewer-blockage-in-krishna-colony-jind-news-c-199-1-sroh1009-147968-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कृष्णा कालोनी में सीवर जाम होने से गलियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कृष्णा कालोनी में सीवर जाम होने से गलियों में भरा पानी
Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी28: प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कालोनीवासी। संवाद
जींद। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी में सीवर जाम होने से गलियों में पानी भरा होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी से परेशान कॉलोनीवासियों ने रोष जताते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर समाधान की मांग की।
कॉलोनीवासी बलबीर ने बताया कि कॉलोनी में सीवर लाइन तो दबा दी गई है लेकिन सप्लाई के पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया। नतीजतन कॉलोनी का पानी गलियों में ही घूमता रहता है और सीवर ओवरफ्लो होकर गंदगी फैल जाती है। हालात यह हैं कि न्यू कृष्णा कॉलोनी की लगभग सभी गलियों में हर समय पानी भरा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार पानी अधिक भर जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों को घर पर ही रोकना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पानी में फिसलकर बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। रात के समय गलियों से आना-जाना लगभग बंद हो गया है।
विज्ञापन
कॉलोनी निवासी एवं एडवोकेट सुनील राज बामणिया ने बताया कि वह लंबे समय से संबंधित विभागों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा से भी कई बार मुलाकात की गई। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
बारिश के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। जलभराव के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे कॉलोनी में डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। गर्मियों के मौसम में कॉलोनी में डेंगू के कई मामले सामने आ चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
बाक्स
काॅलोनी में आमजन की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा ताकि कालोनी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहे। यदि सीवर की लाइन कहीं से जाम है तो सफाई कराकर खुलवाया जाएगा।-भानू प्रकाश एक्सईन, जनस्वास्थ्य विभाग जींद