फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   water entering houses due to pond overflow

तालाब ओवरफ्लो होने से घरों में घुस रहा पानी

Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
water entering houses due to pond overflow
जींद। गांव बिघाना में तालाब ओवरफ्लो होने से पानी घरों में घुस रहा है। पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी गलियों में खड़ा हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नही निकाल रहा। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामवासी जोगिंद्र, बिसपाल, परमजीत, संदीप, संजय, कृष्ण, विनोद, सुनील, संदीप, राम रतन, रामजुआरी ने बताया कि घरों से निकलने वाले पानी की निकासी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है। यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। इसकी शिकायत भी की जा रही है लेकिन प्रशासन के अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। पानी से गलियां भरी रहती हैं और घरों में भी पानी घुस जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में जहरीले सांप तक घुस जाते हैं, जिससे हादसा होने का भय बना रहता है। तालाब में मछलियां मरी पड़ी हैं, जो पानी के बहाव के साथ घरों में आ जाती हैं। इससे बदबूमय वातावरण हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि वह इसकी शिकायत डीसी डॉ. आदित्य दहिया से कर चुके हैं। वह यह शिकायत सीएम विंडो पर भी लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चे व बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे व बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हो चुके है, क्योंकि घर के बाहर गली में पानी भरा होने के कारण बहार निकलना मुश्किल हो रहा है। पानी की वजह से कई बार बच्चे पानी में गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इससे कोई हादसा हुआ तो उसके जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
अलेवा बीडीपीओ को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- राजेश खोथ, एसडीएम उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed