फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Warehouse Officials Accused of Stealing Wheat

Jind News: वेयर हाउस अधिकारियों पर लगाए गेहूं चोरी करने का आरोप

Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Warehouse Officials Accused of Stealing Wheat
05जेएनडी24-नगूरां खरीद केंद्र पर रोष जताते किसान तथा आढ़ती। स्रोत आढ़ती
जींद। आढ़तियों और किसानों ने वेयर हाउस के अधिकारियों पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी है। आढ़ती राजेश, मनदीप, जस्सा, दिलबाग, राजेंद्र, जयबीर, नवीन ने बताया कि वेयर हाउस अधिकारी नगूरां खरीद केंद्र से गेहूं चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एजेंसी इंचार्ज ने मार्केट कमेटी सचिव की बिना परमिशन के किसानों और आढ़तियों के पहले से रखे स्टॉक में अपना स्टॉक मिलवा दिया। इसके कारण आढ़तियों और एजेंसी के गेहूं का आपस में मिलान होने के कारण यह पता नहीं चल रहा कि एजेंसी व आढ़तियों को गेहूं कितना-कितना है।
विज्ञापन

हालांकि अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गोदाम में जगह पूरी होने के कारण बाहर नगूरां और अलेवा अनाज मंडी से पहुंची गेहूं का स्टाॅक लगाया जा रहा था।आढ़तियों का कहना है कि एजेंसी के अधिकारी द्वारा स्टाॅक को आपस में मिलवाकर गेहूं चोरी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर अधिकारियों से बात की जाती है तो धमकाने का काम किया जाता है। आढ़तियों ने डीसी जींद से मामले को लेकर विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है

वर्जन
अधिकारियों की अनुमति से खरीद केंद्र पर अलेवा अनाज मंडी और नगूरां के गेहूं का स्टाॅक लगाया जा रहा है। किसानों और आढ़तियों के स्टाॅक में स्टाॅक लगाने के आरोप निराधार हैं। गोदाम पूरा भरा होने के कारण बाहर खरीद केंद्र पर गेहूं का स्टाॅक लगाया जा रहा है।

-जयदीप, इंचार्ज, वेयर हाउस नगूरां
वर्जन

गोदाम में जगह पूरी होने के कारण बाहर नगूरां और अलेवा अनाज मंडी से पहुंची गेहूं का स्टाॅक लगाया जा रहा था। आढ़तियों के एतराज के बाद फिलहाल बंद कर दिया है। आढ़तियों के गेहूं और विभाग के स्टाॅक के मिलने वाली बात निराधार है।
-विकास ढिल्लों, सचिव, मार्केट कमेटी अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article