फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villages are being destroyed in the name of development: Shankaracharya Swami Nischaland Saraswati

विकास के नाम पर गांवों को उजाड़ा जा रहा : शंकराचार्य स्वामी निश्चालंद सरस्वती

Mon, 26 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villages are being destroyed in the name of development: Shankaracharya Swami Nischaland Saraswati
आज देश में विकास के नाम विनाश हो रहा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर गांवों को उजाड़ा जा रहा है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। यह बात गोवर्धनमठ पुरीपीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

राष्ट्र उत्थान यात्रा पर निकले शंकराचार्य ने यहां सेवा सदन में कहा कि देश में प्रजातंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। देश से गिद्ध समेत अन्य प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। देश के विलुप्त हो रही वन्य प्रजातियों को बचाने की बजाय विदेशों से वन्य प्राणी मंगवाए जा रहे हैं। देश को विदेशी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। इस मौके पर कई मंदिरों के संत महात्मा, केसी गुप्ता, रोशन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्बलता के कारण मॉरिशस नहीं कर पा रहा हिंदू राष्ट्र घोषित
शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि आज दुनिया में 53 देशों में हिंदुओं की संख्या अधिक है। 13 महीने पहले उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए प्रयास शुरू किए थे। भारत की दुर्बलता के कारण मॉरिशस अपने आपको हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं कर पाया। सनातन धर्म को बचाने के लिए सभी देशों को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed