फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers of Hasanpur blocked for speed breaker

Jind News: स्पीड ब्रेकर के लिए हसनपुर के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Hasanpur blocked for speed breaker
04जेएनडी28: हसनपुर गांव बस स्टैंड जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
अलेवा। स्पीड ब्रेकर न होने के कार आए दिन हो रहे हादसों से परेशान होकर हसनपुर गांव के बस स्टैंड पर सोमवार को ग्रामीणों ने जींद-असंध मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक खड़ी कर दी।
विज्ञापन

जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अलेवा हरीश कुमार और अलेवा थाना प्रभारी बनवारी लाल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटा तक लगाए गए जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम लगा रहे ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति की जींद-असधं मार्ग से गुजरने वाली एक कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसके अलावा इससे पूर्व भी कई बार तेजगति से सड़क से गुजरने वाले वाहनों की चपेट में आने से कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अगर नेशनल हाईवे पर गांव के बस स्टैंड के समीप दो स्पीड ब्रेकर बनवा दिए जाएं तो होने वाले सड़क हादसों से निजात मिल सकता है। नायब तहसीलदार हरीश कुमार ने कहा कि अगर गांव के लोग लिखित में इसकी शिकायत दे तो उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस पर ग्रामीण जाम खोलने पर सहमत हो गए। लगभग आधा घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

04जेएनडी28: हसनपुर गांव बस स्टैंड जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

04जेएनडी28: हसनपुर गांव बस स्टैंड जींद-असंध मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed