फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers met SDM due to gotra dispute, pleaded for security

जींद: गांव में शादी करके आई लड़की की दादी और कुछ ग्रामीणों का गोत्र एक, पंचायत पर परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का आराेप

Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 19 Dec 2021 12:12 AM IST
सार

एसडीएम ने कहा कि गोत्र विवाद को लेकर कमाचखेड़ा गांव के लोग मिले थे। शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उनका हुक्का पानी बंद कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Villagers met SDM due to gotra dispute, pleaded for security
गोत्र विवाद को लेकर डीसी के दरबार में जाते हुए पीड़ित परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के जुलाना कस्बे में गोत्र विवाद को लेकर ग्रामीणों द्वारा हुक्का-पानी बंद करने की शिकायत लेकर कमाचखेड़ा गांव के कुछ लोग डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी के नहीं मिलने पर ग्रामीण एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश से मिले और सुरक्षा की मांग की और सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच करने व सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


कमाच खेड़ा गांव निवासीसाधुराम, मांगेराम, सुरेश, दयानंद, सुभाष, बल्लू व राजेंद्र ने कहा कि छह दिसंबर को नांदल गांव निवासी रितु नांदल ने कमाचखेड़ा गांव निवासी रबीन खोखर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार भी दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी हो गई। लड़की रितु नांदल की दादी का गोत्र चहल है। कमाचखेड़ा व देवरड़ गांव में कुछ लोग चहल गोत्र के हैं। इसी मामले को लेकर 16 दिसंबर को गांव में पंचायत हुई थी।

विज्ञापन


कमाचखेड़ा गांव की चौपाल में हुई पंचायत में कहा गया कि रितु की दादी चहल होने के कारण यह रिश्ते में चहलों की पोती लगी। पंचायत ने फैसला सुनाते हुए उनके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया। तालाब में भैंसों को पानी पिलाना भी उनका बंद कर दिया गया। जो जमीन खेती करने के लिए उन्हें ठेके पर ले रखी है वह भी उनसे छुड़वा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कुंडली-सिंघु बॉर्डर: एनएच-44 पर पैच वर्क शुरू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली हरी झंडी, निर्माण के लिए एनजीटी के आदेश का इंतजार

 

उन्होंने पांच एकड़ जमीन में गाजर की फसल उगा रखी है। वहीं आरओ वाला उनके घर पर पानी के कैंपर रखकर जाता था, वह भी बंद करवा दिए गए हैं। उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। कोई भी ग्रामीण उनका सहयोग नहीं करता है। उनका जीना मुहाल हो गया है।

 

इसी मामले को लेकर परिवार के लोग डीसी कार्यालय में शनिवार को पहुंचे। डीसी के नहीं मिलने पर ग्रामीण एसडीएम से मिले और सारा मामला बताया। ग्रामीणों ने एसडीएम से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की और उनका हुक्का पानी बंद करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

गोत्र विवाद को लेकर गांव की चौपाल में चहल गोत्र के लोगों की पंचायत हुई थी। पंचायत में एक परिवार का गोत्र को लेकर हुक्का पानी बंद करने फैसला सुनाया गया था। इस बारे में मुझे सूचना मिली थी। मैं पंचायत में मौजूद नहीं था। - प्रदीप कुमार, निवर्तमान सरपंच कमाचखेड़ा।

गोत्र विवाद को लेकर कमाचखेड़ा गांव के लोग हमसे मिले थे। शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने उनका हुक्का पानी बंद कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. वेदप्रकाश, एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed