फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers made aware of how to prevent mosquito-borne diseases.

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 04 Oct 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware of how to prevent mosquito-borne diseases.
फोटो 03जेएनडी11-रिटोली में ग्रामीणों को बीमारियों के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र रिटोली में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरजनित बीमारियों और स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान फीवर मास सर्वे किया गया और बुखार से पीड़ित मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाकर जांच के लिए लैब भेजी गई।स्वास्थ्य कर्मचारी निर्मल सिंह मोरखी, आनंद शर्मा और पूजा शर्मा ने ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ता है। इसलिए कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकियों और अन्य बर्तनों की नियमित सफाई करने तथा उन्हें ढककर रखने की जरूरत है। उन्होंने पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और घरों में मच्छररोधी साधनों का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। निर्मल सिंह मोरखी ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए। इस दौरान सरोज, संतोष, आशा वर्कर मूर्ति मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed