{"_id":"613cf2c68ebc3e88b87e3552","slug":"villagers-locked-school-jind-news-rtk623680317","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में कर दी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में कर दी तालाबंदी
विज्ञापन
अर्थ शास्त्र की अध्यापिका शीतल 12वीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाते हुए।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेगां गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी के दो हिंदी विषय के एक शिक्षक का पद खाली है। इसके चलते अन्य विषयों के शिक्षकों को बारी-बारी से अंग्रेजी विषय विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर रोष जताया था।
पेगां गांव के सरकारी स्कूल में करीब 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत छठी कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थियों का आ रही है। इनको पढ़ाने के लिए अंग्रेजी विषय के शिक्षक ही नहीं हैं। हालांकि दूसरे विषयों के शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा करवाने के लिए पढ़ाई करवा रहे हैं, लेकिन वे अंग्रेजी विषय में उस तरीके से पारंगत नहीं हैं। ऐसे में जहां विद्यार्थियों को सही शिक्षा नहीं मिल रही है, वहीं बच्चों को पढ़ाने वाले दूसरे विषयों के शिक्षकों को भी परेशानी आ रही है। शिक्षकों ने कहा कि आज के युग में चीजें लगातार बदल रही हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए खुद भी बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। अपने विषय को लेकर ही काफी तैयारी की जाती है। ऐसे में दूसरे विषय के लिए उतनी तैयारी नहीं हो पाती।
30 सितंबर तक का दिया है समय
शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा की गई तालाबंदी के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने 30 सितंबर तक स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति करवाने का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
तबादला नीति से खाली हुए हैं पद
सरकार द्वारा शुरू की गई तबादला नीति से पद खाली हुए हैं। ग्रामीणों की मांग सरकार को भेज दी गई है। फिलहाल स्कूल में अन्य विषयों के अध्यापकों से अंग्रेजी का पाठ्यक्रम पूरा करवाया जा रहा है।
-सुरेश कुमार जोजवान, खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा