फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers furious over power shortage, jammed Safidon-Gohana road

बिजली किल्लत पर भड़के ग्रामीण, सफीदों-गोहाना मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious over power shortage, jammed Safidon-Gohana road
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। हाट गांव में बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को 12 बजे सफीदों-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद ग्रामीण जाम खोलने का राजी हुए। जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव हाट में बिजली का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब है। इसके चलते गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इसे लेकर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। कोई समाधान नहीं होता देख सोमवार दोपहर को गांव हाट की महिलाएं सड़क पर उतर आई और सफीदों-गोहाना मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम है और बिजली की बहुत आवश्यकता है। ट्रांसफार्मर खराब रहने से उनकी बिजली सप्लाई नहीं आ पा रही है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए भी खेतों की तरफ जाना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों द्वारा भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलते ही सफीदों सदर थाना प्रभारी धर्मबीर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इसी बीच निगम अधिकारी भी ग्रामीणों के बीच आए और शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed