{"_id":"62659a0549f7692124579d26","slug":"villagers-demonstrated-against-drinking-water-crisis-jind-news-rtk644796256","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखेवाला गांव में पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने विधायक व जन स्वास्थय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखेवाला गांव में पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने विधायक व जन स्वास्थय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना कर रहे भिखेवाला गांव के लोगों ने रविवार को मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान जन स्वास्थय विभाग व क्षेत्र के जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कुछ दिन पहले विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा गांव में आए थे। उनके सामने ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या रखी थी। उन्होंने समाधान को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इससे ग्रामीणों में विधायक के खिलाफ भी रोष है। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि भविष्य में विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को गांव में भी नहीं घुसने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में समाज सेवा का दम भरने वाले विधायक पेयजल तक मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। ग्रामीण प्रदीप, महाबीर, सरोज, कमलेश, बेदो, धन्नो, किताबो, सुमन ने कहा कि पीने का पानी हर जीव के लिए जरूरी है। गांव में पेयजल नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे गांव से पानी लाना पड़ रहा है। घर के पुरुषों को दूसरे सभी काम छोड़कर सुबह शाम सबसे पहले पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है।
बॉक्स
कराया जा रहा है समाधान
भिखेवाला गांव में पीने के पानी की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। गांव में पेयजल का ऐसा संकट नहीं है। प्रदर्शन साजिश के तहत किया गया है। गांव के जल घर तक नई पाइप लाइन डाली जा रही है। गांव में दो हैंडपंप लगवाने का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।-रामनिवास सूरजाखेड़ा, विधायक, नरवाना।