फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vigilance and awareness are essential for preventing fire incidents: SDM

आगजनी से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी : एसडीएम

Sat, 17 Oct 2026 03:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Vigilance and awareness are essential for preventing fire incidents: SDM
16 सफीदों 2 आगजनी घटनाओं को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत लोक स
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को लघु सचिवालय में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें दमकल विभाग की टीम ने आग से बचाव, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और अग्निशामक यंत्रों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी और समय पर उठाए गए सही कदम से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे आग से बचाव के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर तुरंत दमकल विभाग को सूचना देनी चाहिए। टीम ने अग्निशामक यंत्र चलाने का तरीका समझाते हुए सुरक्षित दूरी और हवा की दिशा का ध्यान रखने की जानकारी दी। साथ ही घरों, दुकानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने तथा उनका नियमित रखरखाव करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed