फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Video of controversial statement of MLA Amarjeet Dhanda from Julana of Haryana goes viral

वीडियो वायरल: रैली का निमंत्रण देने गए विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा- पीकर रूक्के मारते आना

Mon, 06 Dec 2021 06:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 06:19 PM IST
सार

जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत ने झज्जर में होने वाली जजपा की रैली के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण के दौरान यह बात कही। विपक्ष ने बयान निशाना साधा है। वहीं विधायक का कहना है कि बयान में कुछ भी गलत नहीं है। 

विज्ञापन
Video of controversial statement of MLA Amarjeet Dhanda from Julana of Haryana goes viral
वायरल वीडियो में लोगों को रैली का निमंत्रण देते विधायक अमरजीत ढांडा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत ढांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो-तीन दिन पहले जुलाना में हुई कार्यकर्ताओं की मीटिंग का बताया जा रहा है। इसमें विधायक कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि झज्जर में जुलाना की अलग पहचान दिखनी चाहिए। इसके लिए पैसे की चिंता नहीं करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी (विधायक की) बहुत अच्छी तनख्वाह बनी हुई है। वे दो-तीन तनख्वाह लगा देंगे। चाहे चार-पांच तनख्वाह भी लगानी पड़ जाएं। जेब से पैसे नहीं लगाएंगे। विधायक वीडियो में कहते हैं कि जुलाना की जो जिम्मेदारी लगेगी, वे उससे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हर गांव से गाड़ियां 9 दिसंबर की झज्जर रैली में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पति ने की पत्नी ही हत्या, फतेहाबाद में रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल कुछ सैकेंड के वीडियो में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पैसे की चिंता न करें। वे कहते हैं कि ‘तनख्वाह तो मेरी मोटी बंधवा रखी है थामनै। ’ दो-तीन तनख्वाह लग जाएंगी। घर से पैसे नहीं लगाने। शाम को बढ़िया पीकर रूक्के मारते आइयो। खाने-पीने का पूरा सामान लेकर चलना। मैं वहीं मिलूंगा कमी रहे तो फिर मांग लेना। चार महीने-पांच महीने की कितना भी लगे। झज्जर में अलग से दिखा दो कि जुलाना आ रहा है।

मैंने कुछ भी नहीं कहा गलत

वीडियो में मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। यह हमारे लिए खुशी का मौका है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता खुशी से जाएंगे। वीडियो में कहीं भी शराब पीने या अन्य गलत बात नहीं कही गई है। सिर्फ विपक्षियों द्वारा बिना काम का मुद्दा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed