{"_id":"5e346d4e8ebc3e4b2c33e80a","slug":"vhp-workers-admanant-on-reciting-hanuman-chalisa-daily-outside-the-religious-place-of-another-community-jind-news-rtk53999428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के बाहर रोज चालीसा पाठ करने पर अड़े विहिप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के बाहर रोज चालीसा पाठ करने पर अड़े विहिप कार्यकर्ता
विज्ञापन
शहर थाना से बाहर निकलते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : Jind
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा दूसरे समुदाय के पास हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर उपजे विवाद को शांत करने के लिए शुक्रवार को डीएसपी ने शहर थाना में बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं को बुलाया। यहां डीएसपी ने उन्हें समझाया कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा, जबकि विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह हर रोज दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर सहमति नहीं बनी और विहिप कार्यकर्ता पुलिस को कोसते हुए थाने से बाहर निकल गए।
थाने से बाहर निकलने पर विहिप नेता सुशील शास्त्री ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दूसरे समुदाय के लोगों की बोली बोल रही है। दूसरे समुदाय का जो धार्मिक स्थल बना है वह आधी अवैध जगह पर बना है। प्रशासन उसने गिराना तो दूर उल्टा उनको ही रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हिंदू समाज की भावनाओं को कुचलना चाहता है, इसके किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
सुशील शास्त्री ने कहा कि वह हर रोज दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस पर डीएसपी धर्मबीर ने कहा कि इसके लिए अनुमति लेनी होगी, लेकिन सुशील शस्त्री ने कहा कि उन्हें किसी की कोई अनुमति की जरूरत नहीं है। शास्त्री के साथ सुखेंद्र, महेश मंगला, संजय सैनी, अतर सिंह, मनोज बजरंगी भी मौजूद रहे। बाद में डीएसपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी सूरत में जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। कानून के दायरे में रहकर कोई भी व्यक्ति अपना काम कर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। कानून की नजर में सभी धर्म बराबर हैं। कानून सबको समान नजर से देखता है। यदि किसी व्यक्ति को किसी अन्य से कोई परेशानी है तो वह पुलिस को अपनी शिकायत दे सकता है, लेकिन कानून विरोधी किसी भी कदम को सहन नहीं किया जाएगा।