फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Verification of documents could not start even on the second day

दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया दस्तावेजों का सत्यापन कार्य, बीए संकाय में विद्यार्थियों की रूचि ज्यादा

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Verification of documents could not start even on the second day
प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज का फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य वीरवार को शुरू नहीं हो पाया है जबकि सत्यापन की प्रक्रिया बुधवार से ही शुरू होनी थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर अभी तक लिंक ही नहीं जारी किया है, इससे विभिन्न कॉलेजों में शिक्षक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पाएं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 18 से लेकर 28 अगस्त तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य होना है, लेकिन दो दिन ऐेसे ही निकल गए। उच्च्तर शिक्षा विभाग ने लिंक जारी नहीं किया। इस कारण अभी तक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं अभी तक के आवेदनों के अनुसार विद्यार्थियों की बीए संकाय में रूचि ज्यादा दिख रही है। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। 16 अगस्त से दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से लेकर तीन दिन के अंदर वीरवार तक राजकीय पीजी कॉलेज में 500 सीटों पर 1343 और प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में 400 सीटों पर 680 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके बाद विद्यार्थियों की दूसरी पसंदीदा स्ट्रीम बीएससी नॉन मेडिकल है।
विज्ञापन

प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज
संकाय सीट विद्यार्थियों द्वारा किए गए आवेदन
बीए 400 680
बीकॉम 200 70
बीकॉम ऑनर्स 40 22
बीएससी मेडिकल 60 70
बीएससी नॉन मेडिकल 160 102
बीसीए 60 29
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 40 29
बीए इंग्लिश ऑनर्स 40 11
-----------------
राजकीय पीजी कॉलेज
संकाय सीट विद्यार्थियों द्वारा किए गए आवेदन
बीए 500 1343
बीकॉम 280 144
बीएससी नॉन मेडिकल 300 155
बीएससी मेडिकल 150 50
बीसीए 60 87
बीए इंग्लिश ऑनर्स 40 22
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 40 32
सत्यापन का कार्य नहीं हुआ शुरू
अभी तक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से लिंक नहीं जारी किया गया है। इस कारण अभी तक सत्यापन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उम्मीद है जल्द ही सत्यापन कार्य भी शुरू हो जाएगा। वहीं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे दाखिले के ऑनलाइन आवेदन करते समय फार्म ध्यान से भरें और अपनी पसंदीदा स्ट्रीम में दाखिला लें। -राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्य प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed