फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vehicles collided with each other due to fog

Jind News: धुंध के कारण आपस में टकराए वाहन

Sun, 17 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
vehicles collided with each other due to fog
16जेएनडी23 : नरवाना में गहरी धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
जींद। चार दिन से लगातार गहरी धुंध पड़ने के कारण ठंड बढ़ रही है। इसके अलावा धुंध के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार रात से ही गहरी धुंध शुरू हो गई थी, जो शनिवार सुबह आठ बजे के बाद तक जारी रही। सुबह के समय जिले में धुंध के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन

धुंध के कारण नरवाना में कई वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही की किसी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम 15 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 69 प्रतिशत रही। हवा की गति दिन में पांच किलोमीटर प्रतिघंटा और शाम को एक किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम रही। शुक्रवार रात को 9 बजे ही गहरी धुंध शुरू हो गई थी। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई वाहन आपस में टकराए
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह दृश्यता कम होने की वजह से दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। ज्यादा हादसे डूमरखां गांव के मोड़ व नरवाना से डूमरखा गांव के बीच हुए है। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे डूमरखा गांव की तरफ शहर से निकलते ही बिजली निगम के 220 केवी पावर हाउस के सामने कट पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार के पीछे चल रही एक और गाड़ी टकरा गई। इस टक्कर में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ज्यादा धुंध के चलते दिखाई नहीं देने पर एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दिया। एक गाड़ी की धान से भरी ट्राली में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक कोहरा होने के कारण लोगों व आमजन से अपील है कि वह अपने वाहन को धीमा चलाएं, ताकि दुर्घटना होने से बच सकें। जो भी वाहन चालक तेजगति से वाहन चलाता है उसका तुरंत चालान किया जाएगा। । –कुलदीप, शहर थाना प्रभारी, नरवाना।

16जेएनडी23 : नरवाना में गहरी धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

16जेएनडी23 : नरवाना में गहरी धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

16जेएनडी23 : नरवाना में गहरी धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

16जेएनडी23 : नरवाना में गहरी धुंध के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed