{"_id":"5ea718bc8ebc3e90586e5e89","slug":"vegetable-sellers-do-not-apply-masks-and-gloves-since-today-they-will-take-action-jind-news-rtk5526323158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता आज से नहीं लगाए मास्क और दस्ताने तो नप करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता आज से नहीं लगाए मास्क और दस्ताने तो नप करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को जागरूक करते कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान।
- फोटो : Jind
झज्जर में आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब जींद प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं को आगाह किया है कि वे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। इसके लिए सोमवार को 110 सब्जी विक्रेताओं को नगर परिषद द्वारा दस्तानें व मास्क बांटे गए। साथ ही इन लोगों को मंगलवार से खुद दस्तानें व मास्क खरीद कर प्रयोग करने को भी कहा गया है। सब्जी को भी साफ रखना होगा। यदि कोई सब्जी विक्रेता नियमानुसार सब्जी नहीं बेचता है तो उसके खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करेगा।
इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान व मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अशोक सैनी ने सुबह से ही अभियान चलाया। नई सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, रोहतक रोड, पटियाला चौक, डाकघर के पास जाकर सब्जी विक्रेताओं को कोराना वायरस के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। नगर परिषद ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते फल, सब्जियों की रेहड़ी वालों को सैनिटाइजर, दस्ताने व मास्क उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों ने फल, सब्जी रेहड़ी वालों को चेताया भी कि अगर बगैर सैनिटाइजर, दस्तानों तथा मॉस्क सामान बेचते पाए गए तो उनको जुर्माना किया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में सामान को जब्त कर लिया जाएगा। इससे पूर्व नगर परिषद सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी जुर्माने का प्रावधान किया हुआ है। जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकना है।
घर-घर पहुंच रहा है सब्जी विक्रेताओं का संपर्क फल, सब्जी विक्रेताओं से हर घर में संपर्क हो रहा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सभी सब्जी विक्रेताओं को पहले दिन दस्तानें व मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं। इनका प्रयोग नियमित रूप से करना है। मंगलवार से जो भी सब्जी विक्रेता नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।