{"_id":"6148d9548ebc3eb7813ee168","slug":"vactination-target-25000-per-day-jind-news-rtk624624259","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्रतिदिन 25 हजार डोज जबकि आपूर्ति महज 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्रतिदिन 25 हजार डोज जबकि आपूर्ति महज 11 हजार
विज्ञापन
एक युवक को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी नरेश नरवाल ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इतनी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन ही नहीं हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के पास 11 हजार वैक्सीन की डोज थी तो 25 हजार का आंकड़ा कैसे पार हो सकता है। इसके विपरीत स्वास्थ्य विभाग सोमवार को केवल 7651 लोगों को ही वैक्सीन लगा पाया। इनमें से 6627 को पहली डोज तथा 1024 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रघुबीर पूनिया ने बताया कि सोमवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4768 लोगों को पहली तथा 654 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 1220 लोगों को पहली तथा 227 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 639 लोगों को पहली तथा 143 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग अब तक 562959 लोगों को पहली तथा 156998 लोगों को दूसरी डोज लगा पाया है।
आज के लिए आई 24 हजार डोज, 25 हजार को कैसे लगेंगी
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के पास सुबह 11 हजार वैक्सीन की डोज बची थी। इनसे 25 हजार का लक्ष्य कैसे पूरा किया जा सकता था। वहीं सोमवार शाम को 24 हजार डोज और आई हैं। इस प्रकार दो दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 35 हजार डोज ही थी लेकिन लक्ष्य 50 हजार का। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार वैक्सीन प्रतिदिन का टारगेट पूरा करने के लिए इतनी संख्या में वैक्सीन चाहिए जो स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं।