{"_id":"600b08958ebc3e31aa221482","slug":"vaccination-will-now-be-available-without-message-vaccination-will-be-done-in-13-places-from-today-jind-news-rtk592111252","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना संदेश लगवा सकेंगे टीका, आज से 13 स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना संदेश लगवा सकेंगे टीका, आज से 13 स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। स्वास्थ्य विभाग अपना वैक्सीन लगाने का टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है। लक्ष्य के अनुसार अब तक दो हजार लोगों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन सिर्फ 938 लोगों को ही कोरोना का टीका लग सका है। इस का कारण समय पर संदेश नहीं पहुंचना है। शुक्रवार को 8 स्थानों पर 800 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना था लेकिन 435 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी। अब स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम चरण में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वह संदेश का इंतजार न करें, वैक्सीन लगवाने पहुंच जाएं। शनिवार को 13 स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना, उचाना, खरक रामजी, कालवा, कंडेला, अलेवा, उझाना व मुआना में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें 435 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। अधिकतर को शुक्रवार को संदेश नहीं मिले। इसी कारण वैक्सीन लगाने का टारगेट पूरा नहीं हो सका। जिले में स्वास्थ्य विभाग में लगभग छह हजार अधिकारी व कर्मचारी हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक निजी चिकित्सक व उनका स्टाफ को पहले चरण में वैक्सीन लगानी थी लेकिन अभी तक केवल 938 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है। पिछले शनिवार से अभियान शुरू किया गया है। एक सप्ताह में 938 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। ऐसे में सात हजार लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए लगभग 50 दिन लग जाएंगे जबकि स्वास्थ्य विभाग इस टारगेट को 28 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
ऐसे चला टीकाकरण अभियान
दिन लोग
पहला 157
दूसरा 170
तीसरा 123
चौथा 53
पांचवां 435
शनिवार से वैक्सीन लगाने का कार्य आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किया जाएगा। इसके लिए 13 केंद्रों को निर्धारित किया गया है। धीरे-धीरे वैक्सीन लगाने की गति बढ़ाई जा रही है। कोई भी अभियान के शुरुआत में कुछ परेशानी आती है, लेकिन धीरे-धीरे स्वास्थ्य विभाग अपना टारगेट पूरा कर लेगा। वैक्सीन के लिए आने वाले व्यक्ति को अपनी एक आईडी और मोबाइल फोन साथ में लाना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। इसके बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. नवनीत सिंह, टीकाकरण अधिकारी, जींद