{"_id":"61bf76b2ad4f1662207bcce3","slug":"urea-given-to-farmers-after-seeing-aadhar-card-jind-news-rtk633229442","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड देखकर किसानों को दिया यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड देखकर किसानों को दिया यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। यूरिया खाद लेने के लिए लगने वाली किसानों की लंबी लाइन रविवार को नजर नहीं आई। रविवार को मंडी में अलग-अलग प्राइवेट खाद विक्रेताओं के यहां यूरिया खाद आने पर किसान सुबह ही मंडी पहुंच गए। लगातार दूसरे दिन आए यूरिया खाद के बैगों के चलते किसानों की भीड़ कम ही नजर आई। इस दौरान किसानों को आधार कार्ड देखकर यूरिया खाद दी गई।
किसान जोगिंद्र, राजबीर, सुनील, बलजीत ने कहा कि इन दिनों फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। फसल में अगर यूरिया खाद नहीं डाला गया तो वह खराब हो जाएगी। कुछ दिनों से यूरिया खाद की किल्लत चली आ रही है। लगातार दूसरे दिन यूरिया खाद आने से कमी जरूर दूर हुई है। किसानों को खाद लेने के लिए लाइन में तो लगना पड़ा लेकिन लंबी लाइन नहीं लगी। मंडी में कई दुकानों पर खाद आने से काफी संख्या में किसानों को खाद मिला। डीएपी के लिए ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। यूरिया खाद ऐसा ही आता रहा तो जो किल्लत लग रही है वह नहीं रहेगी। खंड कृषि अधिकारी डॉ. पवन भारद्वाज ने कहा कि यूरिया खाद को लेकर परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान जरूरत के हिसाब से यूरिया खाद लें, अब खाद लगातार दुकानों पर पहुंचाया जाएगा। खाद की कहीं पर भी कमी नहीं आने दी जाएगी।