फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uproar in Sainik Canteen for liquor

शराब के लिए सैनिक कैंटीन में हंगामा

Sun, 13 Mar 2022 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Sainik Canteen for liquor
जींद। बस स्टैंड के पास स्थित सैनिक कैंटीन में शनिवार को शराब लेने पहुंचे सैनिकों ने जमकर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ा कि उनकी सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का मुक्की हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब दिलाई और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित सैनिक कैंटीन में हर महीने की दस तारीख तक शराब का कोटा आता है। इस दौरान लोग जरूरत के अनुसार शराब लेते हैं, लेकिन इस बार 18 मार्च को होली का पर्व है। ऐसे में शराब की मांग काफी बढ़ी गई है। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को ही काफी संख्या में लोग कैंटीन पहुंच गए। शनिवार को दोपहर तक कैंटीन के दोनों का काउंटर पर 240 सैनिक व पूर्व सैनिकों को टोकन दिए गए। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोपहर बाद धक्कामुक्की हो गई। ऐसे में धक्कामुक्की करते हुए कुछ लोग कैंटीन के अंदर तक घुस गए। जब यहां तैनात गार्ड ने व्यवस्था बनानी चाही तो उनको भी धक्के मारे गए। इस पर कैंटीन प्रबंधक द्वारा शराब की बिक्री बंद करवा दी गई। शराब की बिक्री बंद होने पर यहां लाइन में लगे लोग तैश में आ गए। इसके चलते हंगामा हो गया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यवस्था बना कर कैंटीन में लोगों को शराब दी गई। कैंटीन के प्रबंधक सेवानिवृत्त लेटिनेंट कर्नल ओमप्रकाश के अनुसार ने कहा कि कोटा पूर्व सैनिकों के लिए है और सामान्य रूप से दिया जा रहा है। सामान्य दिनों में 150 तक लोग आते हैं, लेकिन शनिवार को काफी अधिक लोग आ गए। ऐसे में व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed