फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Under the Nipun Mission, teachers are being taught new methods of teaching.

Jind News: निपुण मिशन के तहत शिक्षकों को सिखाए जा रहे पढ़ाने के नए तरीके

Tue, 27 Oct 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Under the Nipun Mission, teachers are being taught new methods of teaching.
27जेएनडी07: निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षक प्रशिक्षण ​शिविर का शुभारंभ करते हुए ​शिक्षक। स्र
जींद। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें चार खंडों के 278 प्राथमिक शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों को गतिविधियों, खेलों और शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों को भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं में निपुण बनाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। खंड सफीदों में 79, पिल्लूखेड़ा में 39, नरवाना में 80 और जींद में 80 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन शिक्षकों को सात बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड सफीदों में 79, पिल्लूखेड़ा में 39, नरवाना में 80 और जींद में 80 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन शिक्षकों को सात बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों की पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने की क्षमता के साथ-साथ गणितीय समझ को मजबूत करना है। इसमें विशेष जोर दिया जा रहा है कि बच्चे केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से विषयों को समझें।
प्रशिक्षण की प्रभावशीलता जांचने के लिए ऑनलाइन शिक्षक एप के माध्यम से प्रतिभागियों का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट लिया जा रहा है। प्री-टेस्ट से शिक्षकों के मौजूदा ज्ञान का आकलन किया जाता है, जबकि पोस्ट-टेस्ट से उनकी समझ में हुए सुधार का पता चलेगा। इससे प्रशिक्षण की उपयोगिता और शिक्षकों की जरूरतों को समझने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन और गुणवत्ता पर जिला स्तर से भी नजर रखी जा रही है। डाइट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की टीमें विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का अवलोकन कर रही हैं। इस दौरान शिक्षकों की सहभागिता, प्रशिक्षण सामग्री के उपयोग और गतिविधियों के संचालन की समीक्षा की जा रही है।

बॉक्स
प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव है। प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा और गणित की मजबूत समझ विकसित होने से आगे की पढ़ाई आसान होती है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यालयों में नई शिक्षण विधियों को अपनाकर बच्चों की जरूरतों के अनुसार पढ़ा सकेंगे। इससे बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने और निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
- राजेश वशिष्ठ, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed