फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle and nephew sitting in hotel were injured by attacking them with sticks

होटल में बैठे चाचा-भतीजे पर लाठी डंडों से हमला कर किया घायल

Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew sitting in hotel were injured by attacking them with sticks
गांव मोरखी में एक होटल में बैठे युवक व उसके चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोरखी गांव निवासी युवक सुमित ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे वह और उसका चाचा सत्यवान मोरखी होटल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही अमित उर्फ मिता, गौरव, दीपक, ऋतिक, साहिल व गौरव होटल में घुस गए। उन्होंने आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर उसका चाचा उसे छुड़वाने लगा तो उसको भी चोटें आई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके चाचा ने उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमित उर्फ मिता, गौरव, दीपक, ऋतिक, साहिल व गौरव को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed