फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ultimatum to the coalition government in Panchayat till April 10

Jind News: पंचायत में गठबंधन सरकार को 10 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

Mon, 13 Mar 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to the coalition government in Panchayat till April 10

विज्ञापन

जींद। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मंत्री संदीप सिंह का विरोध करने वाली सोनिया दूहन को इंसाफ दिलाने के लिए रविवार को एकलव्य स्टेडियम में खापों की पंचायत हुई। इसमें भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को 10 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सरकार ने मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर में आंदोलन होगा। इसके अलावा जल्द ही भाजपा-जजपा विधायकों और सांसदों के खिलाफ गांवों में प्रवेश को लेकर भी सख्त फैसला लिया जा सकता है।

दूहन खाप के सोनू मालपुरिया और अतर सिंह ने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह सरेआम घूम रहा है। सरकार ने उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बिनैन खाप के रघबीर सिंह, ईश्वर नैन ने कहा कि आज पंचकूला से लेकर पलवल तक महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कंडेला खाप प्रधान ओम प्रकाश कंडेला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में विधायकों और सांसदों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस ने आज तक नहीं की शिकायत पर कार्रवाई
थुआ तपा के ओम प्रकाश और सोमदत्त शर्मा ने कहा कि इस लड़ाई को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। सोनिया दूहन ने कहा कि संदीप सिंह समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता की। कुरुक्षेत्र पुलिस ने आजतक उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की है। खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान, सिंगरोहा खाप के दलबीर डिगाना, प्रोफेसर दलबीर सिंह, समुंदर सिंह, सूरजभान घसो, हरिकेश कैबरछा, रामनिवास लोहान, जयदीप चहल, रामफल चहल, सुरेश ने भी पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

12जेएनडी03 : पंचायत को संबोधित करते माजरा खाप प्रवक्ता समुंदर सिंह। संवाद

12जेएनडी04 : पंचायत में भाग लेते विभिन्न खापों के प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed