फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UG first semester exams from December 15, tentative datesheet released

Jind News: यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर से, टेंटेटिव डेटशीट की जारी

Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
UG first semester exams from December 15, tentative datesheet released
26जेएनडी13 : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय सीआरएसयू ने दिसंबर में आयोजित होने वाली यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेंगी। डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों में तैयारी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विद्यार्थियों को अपने प्रश्न पत्र चयन क्यूपीआईडी के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी। हालांकि कई कॉलेजों में अलग-अलग विषय संयोजन होने के कारण कुछ विद्यार्थियों में क्यूपीआईडी को लेकर भ्रम की स्थिति रहती है लेकिन सीआरएसयू ने छात्रों को पहले ही सावधान कर दिया है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए आईडी की जांच अवश्य करें और उसी के अनुरूप परीक्षा में उपस्थित हों।
विज्ञापन

दो सत्र में होगी परीक्षा
परीक्षा सुबह और शाम दोनों सत्रों में होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी कॉलेजों को भेज दी है। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे ताकि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराया जा सके। छात्रों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। -जय नारायण गहलावत, प्राचार्य, पीआईजी महाविद्यालय,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article