फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths riding a bike injured in car collision

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 20 Nov 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike injured in car collision
सफीदों। सोनीपत से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को हाट रोड के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुआना गांव निवासी पारस ने कहा कि वह सोनीपत से अपने गांव के लड़के सुशील के साथ बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाट रोड पर पहुंचे तो सफीदों की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के राहगीरों ने उन्हेंं नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया, जहां से डाक्टरों ने घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed