फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths of Hisar nominated for murder by drowning in canal

नहर में डुबोकर हत्या करने के आरोप में हिसार के दो युवक नामजद

Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths of Hisar nominated for murder by drowning in canal
बड़ा बीड़ वन के पास नहर में माजरा गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक की डुबोकर हत्या करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने हिसार जिले के माजरा गांव निवासी रामकेश व सतबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के माजरा गांव निवासी कपिश ने बताया कि छह सितंबर को उसके चाचा का लड़का दीपक गांव के ही दो लड़कों रामकेश व सतबीर के साथ जींद आया था। दोनों लड़कों ने नहर में नहाने के बहाने दीपक को हांसी रोड बीड़ वाले पुल के पास हांसी ब्रांच नहर में डुबोकर हत्या कर दी। अगले दिन जब दीपक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने गांव में सतबीर से दीपक के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद रामकेश से पूछताछ की, लेकिन दोनों दीपक के बारे में अलग-अलग बता रहे थे। जिस पर उनको शक हुआ। इसके बाद सतबीर ने बताया कि दीपक नहर में नहाते समय डूब गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने नहर में दीपक के शव की तलाश की तो आठ सितंबर को थुराना व बडाला के बीच पेडवाड ब्रांच नहर में दीपक का शव बरामद हुआ। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि नहर में डुबोकर हत्या करने के आरोप में रामकेश व सतबीर को नामजद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed