{"_id":"627e944c84fe3459e0316ec6","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-one-is-in-critical-condition-jind-news-rtk646556164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाते परिजन।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
गांव बराह खुर्द निवासी 19 वर्षीय विकास अपने ताऊ बलबीर के साथ बाहर पर अपने गांव से वीरवार शाम को जींद की तरफ आ रहा था। जब वह लोग गोहाना रोड पर गांव रधाना के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। इसमें विकास तथा उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके ताऊ बलबीर को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी दुर्घटना जींद सफीदों मार्ग पर हुई। मनोहरपुर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार अल सुबह वह अपने छोटे भाई 25 वर्षीय अक्षय के साथ घूमने के लिए गया हुआ था। जब उसका भाई जींद-सफीदों मार्ग को पार कर रहा था तो एक अज्ञात वाहन ने अक्षय को अपनी चपेट में ले लिया और उसे रौंदता हुआ निकल गया। इसमें उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।