फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two women assaulted for dowry, case registered against 12 people

Jind News: दहेज के लिए दो महिलाओं से मारपीट, 12 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two women assaulted for dowry, case registered against 12 people
जींद। ससुरालजनों ने दहेज नहीं लाने पर अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं के साथ मारपीट की व उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में 12 ससुरालजनों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रूपगढ़ गांव की युवती प्रियंका ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हिसार जिला के गांव बालक निवासी सूरजबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे कुछ दिन तो ठीक रखा लेकिन उसके बाद उसकी ससुराल के लोग दहेज को लेकर परेशान करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पति सूरजबीर, अमरदीप, रानी, बवान, शुकर, सोनिया ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में अशरफगढ़ गांव की युवती नेहा ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में भिवानी के ओरंग नगर निवासी अक्षय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसको दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो अक्षय, अरूण, अजय और अंजना, बाला ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed