फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two-storey Lord Valmiki Bhawan and hostel to be built in Palwan

Jind News: पालवां में बनेगा दो मंजिला भगवान वाल्मीकि भवन व छात्रावास

Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two-storey Lord Valmiki Bhawan and hostel to be built in Palwan
18जेएनडी11: भगवान वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए दृष्टि मंगलपुर स्वामी वजीरानंद महार
उचाना। सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा के पास पालवां में रविवार को दो मंजिला भगवान वाल्मीकि भवन व छात्रावास के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्वामी वजीरानंद सरस्वती ने नींव पत्थर रखकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलौड़ ने की।
विज्ञापन

स्वामी वजीरानंद सरस्वती ने कहा कि बांगर क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि भवन का निर्माण समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसे केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मार्गदर्शन का केंद्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने समाजसेवियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

सत्यवान ढिलौड़ ने कहा कि उचाना में बनने वाला भवन प्रदेश के भव्य वाल्मीकि भवनों में शामिल होगा और समाज को एक मजबूत मंच उपलब्ध करवाएगा। भवन निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने 31-31 लाख रुपये, जबकि असंध विधायक योगेंद्र राणा और बवानी खेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि ने 11-11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। भारतभूषण टांक और रणधीर श्योकंद ने भी 51-51 हजार रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपने घरों से एक-एक ईंट लेकर पहुंचे। इन ईंटों को स्वामी वजीरानंद सरस्वती से स्पर्श करवाकर भवन की नींव में रखा गया। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह से भागीदारी निभाई। इस अवसर पर हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन भारतभूषण टांक, दाड़न खाप चबूतरा पालवां के प्रधान रणधीर श्योकंद, संजीव वैद, शिक्षाविद् रामचंद्र अत्री, सरपंच ओमप्रकाश छात्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed