{"_id":"66353d3af196b1d1df0a56fe","slug":"two-smugglers-arrested-with-400-grams-of-charas-supplier-also-named-jind-news-c-199-1-sroh1006-116567-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद
Sat, 04 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी18-पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए ने अनाज मंडी नरवाना के पास बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरुदेव और आदित्य के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों युवकों समेत तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए स्टाफ को वीरवार शाम को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरुदेव तथा आदित्य मादक पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं। वह मादक पदार्थ बेचने के लिए बाइक पर सवार होकर अनाज मंडी की तरफ आएंगे। सूचना पर सीआईए की टीम ने फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास नाकेबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो गुरुदेव के पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को टोहाना रोड निवासी प्रदीप से खरीद कर लाए हैं। जांच अधिकारी मलकीयत सिंह ने बताया कि गुरुदेव, आदित्य और उनको नशा बेचने वाले प्रदीप के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।